मुजफ्फरपुर। बिहार के प्रमुख पर्व छठ के संबंध में अपनी टिप्पणी से राज्य के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप का जवाब देने के लिए पेश नहीं होने पर एक स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राम सूरत ने मुंबई पुलिस को यथाशीघ्र गिरफ्तारी आदेश का तालीम करने निर्देश दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता की उस दलील पर यह आदेश दिया जिसमें कहा गया था कि समन जारी होने के दो महीने बाद भी ठाकरे पेश नहीं हुए।
वकील सुधीर कुमार ओझा ने पिछले साल 31 जनवरी की ठाकरे की टिप्पणी पर आपत्ति करते हुए एक याचिका दायर की थी।