न्यूयार्क/नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1000 डालर के स्तर को पार कर गया। शेयर बाजारों से निवेशकों का मोह भंग होने और सोने में लगातार निवेश करने से सोना नईं ऊंचाइयां छू रहा है।
न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 20 डालर बढ़कर 1000.30 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं जून और अगस्त डिलीवरी का भाव भी बढ़कर क्रमश 1002.30 और 1002.80 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया।
इससे पहले सोने ने 1000 डालर का स्तर मार्च 2008 में पार किया था। भारतीय बाजार में भी सोना 15000 रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर चल रहा है।