मेलबर्न। भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद चौतरफा आलोचना के शिकार आस्ट्रेलियाई कोच टिम नीलसन ने अपनी टीम के बचाव में आगे आते हुए कहा कि उनकी टीम कमजोर नहीं है।
भारत में पराजय के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी हारने वाली आस्ट्रेलियाई टीम की एकमात्र सफलता न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जीत रही।
दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर 26 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिये अभ्यास कर रही आस्ट्रेलियाई टीम के कोच ने कहा हमारी टीम कमजोर नहीं है।
कोच ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है।
उन्होंने कहा कि टीम जब लगातार हार रही हो तो मानसिक संतुलन बनाये रखना कठिन हो जाता है।
कोच ने कहा कि अब टीम का आत्मविश्वास लौट चुका है और अब वह उतनी ही मजबूत टीम है जितनी टेस्ट से पहले होनी चाहिये।