Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
20 Feb 2009 12:40:59 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

पाक में आत्मघाती हमला,20 मरे


इस्लामाबाद। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तानी शहर डेरा इस्माइल खान में एक शव यात्रा को निशाना बनाकर किये गये संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 20 व्यक्तियों के मारे जाने तथा 60 अन्य के घायल होने की आशंका है। शव यात्रा धर्मगुरू शेर जमां की थी जिनकी कल अज्ञात बन्दूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हताहतों के बारे में अधिकृत तौर पर नहीं बताया गया है लेकिन टेलीविजन चैनलों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कम से कम 20 व्यक्ति मारे गये हैं जबकि 60 अन्य घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। शहर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमला जातीय हिंसा का नतीजा है। हमले के तुरंत बाद जनाजे में आये लोग तोडफोड पर उतर आये। उन्होंने एक पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचाया तथा सडकों पर वाहनों पर पथराव किया। उन्होंने सरकारी कार्यालयों तथा सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया। हमले के बाद शहर में दहशत फैल गयी तथा कुछ ही समय बाद शहर के बाजार बंद हो गये। शहर में कई जगह लोगों द्वारा गोलियां चलाये जाने की भी खबर है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer