Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
17 Feb 2009 05:58:42 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों के खिलाफ च


मुंबई। देश भर में 2005 से लेकर 2008 तक हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिद्दीन के 21 आतंकियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल कर दी। 1800 से अधिक पन्नों की चार्ज शीट में सभी आतंकियों के बयान, एफआईआर की कॉपियां, चश्मदीदों के बयान और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट को शामिल किया गया है। इनके खिलाफ देशद्रोह, हत्या, हत्या का प्रयास, षडयंत्र, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और अवैध तरीकों से विस्फोटक रखने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार्जशीट में छह आतंकियों को फरार घोषित किया गया है। इसमें रियाज भटकल, इकबाल भटकल, अबु रशीद, इरफान, अमीर रज्जाक और मोहम्मद अमीर को फरार घोषित किया गया है। इसके अलावा सुनवाई के दौरान मोहम्मद मंसूर पीरभोई ने सरकारी गवाह बनने वाली अपनी अर्जी वापस ले ली। अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। आज केवल 14 आतंकियों को अदालत में पेश किया गया बाकि गुजरात पुलिस की कस्टडी में हैं। 21 आतंकियों के नाम अफजल उस्मानी, मोहम्मद सादिक शेख, मोहम्मद आरिफ शेख, मोहम्मद जाकिर शेख, अंसर अहमद शेख, आसिफ बशीर शेख, मोहम्मद मंसूर पीरभोई, मुबीन सलमान कादर शेख, मोहम्मद अतीक, दस्तगीर फिरोज मुजावर, मोहम्मद अकबर चौधरी, अनीक सैय्यद, माजिद शेख, यासिर हनीफ सैय्यद, फारुख तरकश अब्दुल्ला, फजल-ए-रहमान दुर्रानी, अहमद अबु बक्र, मोहम्मद अली अहमद, जावेद मोहम्मद अली, सैय्यद मोहम्मद नौशाद और डॉ. अनवर अली बागवान हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer