Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Feb 2009 02:35:17 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

कसाब पाक में रची गई साजिश का हिस्सा


पणजी। विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा है कि जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गये ऐसे पर्याप्त सबूत हैं जिनसे यह पता चलता है कि मुंबई आतंकवादी हमले में एक मात्र जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब पाकिस्तान में रची गई अपराधिक साजिश का एक हिस्सा था। गौरतलब है कि पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की न्यायिक प्रक्रिया के लिए निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों के पास सभी जरूरी सबूत हैं तथा इस मामले में अगले कुछ दिनों में विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया जाएगा। निकम ने कल शाम यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि कसाब गरीब घर और अशिक्षित पृष्ठभूमि से है जिस कारण उसे भ्रमित कर इस हमले का हिस्सा बनाया गया। उसके समक्ष मजहब की अवधारणा गलत तरीके से पेश की गयी तथा पूरी तरह से उसकी मति फेर दी गयी। निकम ने कहा कि इस प्रकार के मति फेर के शिकार लोगों को तरीके से निपटने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने कसाब के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए हैं तथा उसकी हिरासत अवधि 26 फरवरी को खत्म हो रही है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer