कोहिमा। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विपक्षी कांग्रेस को नगालैंड में उस समय करारा झटका लगा जब उसके दो विधायकों ने बिना कोई कारण बताए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि केजांग चांग और अलोह कोनयक ने तुएनसांग सदर और तिजित सीटों से क्रमश: इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष कियेनली पेसेयी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
यद्यपि टिप्पणी के लिए अलोह से संपर्क नहीं हो सका लेकिन केजांग ने कहा कि एक विधायक के तौर पर जनता को सड़क स्कूल मुहैया कराने अन्य विकासात्मक गतिविधियों के लिए वह जनता के प्रति वचनबद्ध हैं लेकिन मौजूदा स्थिति में उनके लिए यह संभव नहीं है।
विपक्ष के नेता चिंगवांग कोनयक ने कहा कि दोनों विधायकों से उन्हें कोई औपचारिक संदेश नहीं मिला है लेकिन उनके इस्तीफे का कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
चिंगवांग ने संवाददाताओं से कहा मैं नहीं मानता कि उनके पास इस्तीफे का कोई सही कारण है। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि अगर वे उन लोगों के लिए काम नहीं करना चाहते जिन्होंने उन्हें निर्वाचित किया तो इस संबंध में उन्हें फैसला करना है। लेकिन उनके इस्तीफे का चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि संप्रग आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता में आ रही है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||