कैलिफोर्निया। अर्जुन अटवाल यहां एटी एंड टी पेबल बीच नेशनल प्रो एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में एक ओवर 73 के स्कोर से खिसककर संयुक्त 27वें स्थान पर पहुंच गये।
ओरलांडो में बसे इस भारतीय का 61 लाख डालर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में दो दिन का स्कोर तीन अंडर 141 है।
भारत में जन्में स्वीडन के डेनियल चोपड़ा ने हालांकि सुधरा हुआ प्रदर्शन किया और एक अंडर 71 का कार्ड बनाया। इससे उनका कुल स्कोर दो ओवर 146 का रहा।
दक्षिण अफ्रीका के रेटिफ गूसन ने आठ अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाया और वह 12 अंडर 132 के कुल स्कोर से एकल बढ़त बनाने में सफल रहे। वह अमेरिका के डस्टिन जानसन 69 से दो शाट की बढ़त बनाये हुए हैं जो पहले राउंड में शीर्ष पर थे। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||