Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 9 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
12 Feb 2009 09:18:37 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

सड़क दुर्घटना में पांच मरे


बुलंदशहर। शहर के अनूपशहर मार्ग पर बुलंदशहर की तरफ आ रही बस नं. यूपी-81 आर-9125 का टायर फट जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गयी। बस चन्दौक चौराहे के पास पलट गयी जिसमें बैठे पांच यात्रियों की मौत हो गयी। इस घटना में चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से व चौदह व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हो गए। लूट के दौरान हत्या हरदोई। कस्बा पिहानी के सर्राफा व्यवसायी नारायण रस्तोगी के घर पर लुटेरों से जमकर लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद घर के नौकर मनोज को शौचालय में बंद कर दिया। नारायण रस्तोगी जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष है के मुंह में कपडा ठूंसकर आंगन में डाल दिया था। मोहल्ले तथा परिवार के लोग पुलिस के साथ घायल नारायण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में मौजूद रस्तोगी के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाया गया। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई बृजेश रस्तोगी की सूचना के आधार पर थाना पिहानी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु सार्थक प्रयास करते हुए डाग स्क्वाड व विधि विज्ञान के वैज्ञानिक सहायक का सहयोग लिया जा रहा है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer