वाशिंगटन। अमरीकी संसद में बराक ओबामा के लिए सामान ले जाने का दावा करने वाले ट्रक से एक राइफल बरामद हुआ। पुलिस ने कहा कि ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चालक की पहचान लुईसियाना के विनफील्ड के रहने वाले अलफ्रेड ब्राक 64 के रूप में हुई है। संसद भवन पुलिस की प्रवक्ता किंबरले स्नाईडर ने कल कहा कि उस पर गैर पंजीकृत राइफल और गोली रखने का मामला दर्ज किया गया है।
स्नाइडर ने कहा कि संदिग्ध राष्ट्रपति के लिए खतरा नहीं था। ट्रक की जांच के दौरान पुलिस ने थोड़े समय के लिए संसद भवन के उत्तरी रास्ते को बंद कर दिया।