काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में न्याय मंत्रालय तथा एक अन्य इमारत पर हुए आत्मघाती हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
न्याय मंत्रालय के अधिकारी मोहम्मद अली ने बताया कि कम से कम पांच बन्दूकधारियों ने मंत्रालय में हमला किया। अभी भी कुछ बन्दूकधारियों के इमारत में उपस्थित होने की सूचना है।
पुलिस अधिकारी मोहम्मद सलेम के अनुसार एक अन्य स्थान पर पुलिस पर भी हमला हुआ है।
हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||