ब्रिटेन में किए गए एक अध्ययन में खुशियों का संबंध हमारे व्यक्ति के गुण सूत्रीय ढांचे के साथ बताया गया है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय और ऑस्ट्रेलिया के इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च इन क्वीन्सलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किए गए इस अध्ययन के निष्कर्ष में बताया कि खुशियों का स्तर जन्म के दौरान हमें मिले गुण सूत्रों से बहुत ज्यादा प्रभावित होता है।
अध्ययन के नतीजे साइकोलोजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। प्रमुख अध्ययनकर्ता डॉ. एलेग्जेंडर वीज ने बताया कि हालांकि खुशियां बाहरी कारणों के फलस्वरूप मिलती हैं लेकिन हमने अध्ययन में पाया कि खुशियों के तत्व एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होते हैं। इसे व्यक्तित्व के गुण सूत्रीय ढ़ाचे से पूरी तरह समझा जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि गुण सूत्र व्यक्तित्व के कम से कम उन आधे गुणों पर नियंत्रण रखते हैं जिनकी वजह से हम खुश होते हैं। शेष आधे गुणों का संबंध जीवनशैली करियर और संबंधों आदि से होता है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||