मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हेलीकाप्टर और एयर इंडिया के एक विमान के बीच टक्कर की स्थिति पैदा होने के मामले में नागरिक उड्डयन के महानिदेशालय ‘डीजीसीए' द्वारा जांच कार्य पूरा होने तक एटीसी के दो अधिकारियों को ड्यूटी से आज हटा दिया गया।
डीजीसीए द्वारा संयुक्त महानिदेशक जांचं एके चोपड़ा के नेतृत्व में नियुक्त जांच दल ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुये यह कदम उठाया गया है।
मुंबई एटीसी के महाप्रधंक एमजी झुंगारे ने बताया कि घटना को देखते हुये दोनों अधिकारियों को उनके मौजूदा एटीसी यूनिट से हटा दिया गया है। इनमें से एक टावर नियंत्रक है जबकि दूसरा रडार नियंत्रक है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||