
|
नयी दिल्ली। अगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने के लिए कल अपने प्रचार अभियान के बारे में विचार विमर्श कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि पार्टी 2004 के चुनावों में आम आदमी का फार्मूला अपनाकर सफल रही थी।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने पार्टी की प्रचार समिति की बैठक की पूर्व संध्या पर कहा आम आदमी हमेशा से कांग्रेस की रणनीति के केंद्र में रहा है तथा आगे भी रहेगा।
कांगेस नेता ने कहा कि पार्टी केंद्र की संप्रग सरकार के प्रदर्शन तथा उसके द्वारा किए गए विकास कार्यो की सफलता को जनता के बीच ले जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख विज्ञापन कंपनी जीडब्ल्यूटी को क्रेयांस के साथ कांगेस के प्रचार अभियान का खाका तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। केयांस पहले से ही पार्टी के प्रचार अभियान का जिम्मा संभाले हुए है।
भविष्य की चुनौतियों पर काम करने वाली कांग्रेस की समिति की यहां एक बैठक हुई जिसमें पार्टी ने लोकसभा चुनावों से पहले अपने कार्यों का जायजा लिया। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख एम वीरप्पा मोइली ने यहां संवाददाताओं से कहा सांप्रदायिकता राष्ट्रीय सुरक्षा पहचान की राजनीति आर्थिक मंदी क्षेत्रवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी। लोकसभा चुनावों के पहले और बाद के लिये हम पार्टी के लिये एक रोडमैप तैयार कर रहे है।
समिति की दो घंटे तक यहां चली बैठक में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार रखे।