
|
दिन- बुधवार : 11 फरवरी 2009
आज के दिन कौन-कौन से ग्रह आपके लिये शुभ संकेत लेकर आये हैं। यानी आज कौन से ग्रह आपके जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं और कौन से ग्रह आपके लिए संकट खड़े कर सकते हैं। इसके लिए आपकी राशियों पर एक नजर:
मेष: व्यवसाय का विस्तार करें। पैतृक धन का विवाद ना करें। मित्रों की सलाह से कार्य करें। आज लंबी यात्रा ना करें।
वृष: घर की जरूरतें पूरी करें। सेहत की चिंता ना करें। लाभ के लिये लंबी यात्रा करें। रिश्तों में मनमुटाव ना करें।
मिथुन: अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। धन का अधिक व्यय ना करें। घर में सुख शांति का उपाय करें। व्यवसाय की अनदेखी ना करें।
कर्क: अपने संबंधों को मजबूत करें। आज व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में खुशियां लौटेंगी। आज यात्रा से लाभ होगा।
सिंह: सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। धन का लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। पैतृक धन को संचित रखें।
कन्या: व्यवसाय पर विशेष ध्यान दें। परिवार की जरूरतें पूरी करें। दफ्तर में वाद-विवाद न करें। यात्रा से लाभ होगा।
तुला: आज सेहत की चिंता दूर होगी। संपत्ति के विवाद से बचना होगा। अपने परिवार पर विशेष ध्यान दें। संबंधों को मजबूत बनायें।
वृश्चिक: पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आपकी यात्रा असफल होगी। व्यवसाय में लाभ सामान्य रहेगा। सेहत की चिंता दूर होने वाली है।
धनु: संबंधों में निखार आने वाला है। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। अचानक धन का लाभ होगा। कार्य स्थल में सहयोग मिलेगा।
मकर: अपने संबंधों को मजबूत करें। आज लंबी यात्रा ना करें। पैतृक संपत्ति के विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की मिलेगी।
कुंभ: आज आपको अचानक धन का लाभ मिलने वाला है। व्यवसाय में उन्नति होने वाली है। व्यावसायिक यात्रा असफल हो सकती है। पैतृक धन के विवाद से बचें।
मीन: स्वस्थ रहने के उपाय करें। धन का अधिक लोभ ना करें। रिश्तेदारों का सम्मान करें। अपने दफ्तर में विवाद ना करें।