Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 9 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
11 Feb 2009 10:12:33 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

शासन में सुधार लाए अफगान सरकार


ओटावा। अमरीकी के शीर्ष सैन्य कमान अधिकारी एडमिरल माइक मुलेन ने कहा है कि अगर अमरीका नीत सैन्य गठबंधन इस बात की उम्मीद करता है कि उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा तो इसके लिये यह जरूरी है कि अफगानिस्तान सरकार देश पर अपने शासन को बेहतर बनाये। अपने कनाडाई समकक्ष जनरल वाल्टर नेक्जेक से मुलाकात के बाद मुलेन ने कल यहां संवाददाताओं से कहा मेरे विचार से शासन का यह दृष्टिकोण इस समय सबसे अहम पहलू है। मुलेन ने नेक्जेक के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा जब हम वर्ष 2009-10 में आने वाले बदलाव की ओर देखते हैं तो मेरे विचार से अफगानिस्तान में भ्रष्टाचार के साथ ही सुशासन में कमी हमारे लिये शीर्ष चुनौती होगी। कनाडा के रक्षा मंत्री पीटर मैक्के भी इस बात से सहमत दिखे और कहा अमरीकियों नाटो के सहयोगियों और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई सभी ने अफगानिस्तान सरकार में भ्रष्टाचार संबंधी चिंताएं स्वीकार की हैं। यह सुनिश्चित कराने की जरूरत है कि अफगानिस्तान सरकार अफगानिस्तान के कार्यक्रम और अफगानिस्तान के सुरक्षा बल समान दिशा में काम करें और अच्छे फैसले करे।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer