इस्लामाबाद। कश्मीर के वरिष्ठ अलगाववादी नेता यासीन मलिक आगामी 22 फरवरी को यहां एक समारोह में पाकिस्तानी कलाकार मशाल हुसैन मलिक से निकाह करेंगे।
यासीन ने बताया कि निकाह मशाल के इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में स्थित आवास पर संपन्न होगा। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
मलिक के एक करीबी दोस्त ने बताया कि निकाह समारोह के लिए दोस्तों नेताओं बुद्धिजीवियों और कई कश्मीरी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय मलिक ने पिछले साल अक्तूबर में 28 वर्षीय मशाल से सगाई की थी। मशाल लंदन स्कूल आफ इकानोमिक्स से पेंटिग में स्नातक कर रही हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||