Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Feb 2009 12:42:18 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

गंजी शिल्पा की ‘द डिजायर'


बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी के खूबसूरत बालों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। बहुत जल्द शिल्पा बिना बालों के यानी गंजी नजर आने वाली हैं। इसकी वजह है उनकी आने वाली अंग्रेजी फिल्म द डिजायर। निर्देशक आर सरथ की इस लव स्टोरी में शिल्पा लीड रोल में नजर आयेंगी। ऐसा करना शिल्पा के लिए लाजमी भी था। क्योंकि अपने बेहतरीन लुक्स के बावजूद बॉलीवुड में उन्हें केवल आइटम गर्ल का ही खिताब मिला। इसलिए अब उन्होंने बतौर अभिनेत्री खुद को स्थापित होने के लिए कुछ अलग करने की ठान ली है। इस फिल्म में वे लंबे अरसे के बाद लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ चायनीज अभिनेता सिया यू नजर आयेंगे। फिल्म में शिल्पा गंजी होंगी। इस बारे में शिल्पा का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार खास है इसलिए उन्होंने ऐसा किया। इसमें वे एक ओड़िसी नृत्यांगना का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शिल्पा के साथ-साथ जया प्रदा भी नजर आयेंगी। शिल्पा का कहना है कि मैं जया प्रदा के डांस से प्रभावित हूं। इस समय शिल्पा की झोली में चार बड़ी फिल्में हैं और उनका कहना है कि इस दौरान मैं केवल अपनी अदाकारी और डांस पर ध्यान दे रही बहरहाल, अब देखना यह है कि बिना बालों वाली शिल्पा लोगों को आकर्षित कर पाती हैं या नहीं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer