पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय के बरबीघी गांव में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज एक टेंट में होने वाली कैबिनेट की बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यह पहला मौका होगा कि देश की किसी निर्वाचित सरकार की गांव में कैबिनेट बैठक होने जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले डेढ माह से राज्य की विकास यात्रा पर हैं। वह मंत्रिमंडल की बैठक बेगूसराय में आयोजित कर संदेश देना चाहते हैं कि सरकार जनता के द्वार पर आई हुई है। अपनी विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नई योजनाओं की घोषणा करते हैं और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी जाती हैं। अपनी यात्रा के दौरान चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर और मुज़फ्फरपुर में शिविर लगाया। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें सरकारी और पुलिस महकमें में भ्रष्टाचार की आ रही हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||