इंदौर। समकालीन भाषाई पत्रकारिता के ज्वलंत मुद्दों पर विचार मंथन के लिये इंदौर प्रेस क्लब यहां सात मार्च से भाषाई पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन करेगा।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कहा कि दो दिवसीय महोत्सव में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसमें पत्रकारिता कला और साहित्य जगत की कई जानी मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी दैनिक नईदुनिर्यां
के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष अभय छजलानी का अभिनंदन किया जायेगा।
छजलानी देश की उन 93 शख्सियतों में शामिल हैं जिन्हें अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये जनवरी में पद्मर्श्रीं से अलंकृत करने की घोषणा की गयी थी।