पेशावर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के एक कस्बे में मोर्टार के हमलों में बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी।
स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों ने बताया कि दर्रा आदम खेल के बाहरी इलाके में एक खुले स्थान पर अनेक गोले दागे गये जहां कुछ बच्चे खेल रहे थे और कुछ लोग उन्हें देख रहे थे।
स्थानीय अधिकारी आतिफ खान ने एएफपी को बताया कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और छह घायल हो गये। सभी आम नागरिक थे।
उन्होंने कहा कि मोर्टार गोलों के दागे जाने से यह घटना हुई जिसमें आसपास के कुछ घर भी तबाह हो गये। किसी ने भी गोलाबारी की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।
सुरक्षा बलों ने भी इस घटना में शामिल होने से इंकार किया है। एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया इलाके में फिलहाल कोई सैन्य अभियान नहीं चल रहा हैं। घटना के विरोध में करीब दौ सौ लोगों की भीड़ ने कस्बे को पेशावर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। हथियारों के बाजार के तौर पर पहचान पाने वाला यह कस्बा तालिबान आतंकवादियों का मजबूत गढ़ हो गया है।