Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2009 10:24:46 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप


मुंबई। मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपी फहीम अंसारी ने अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई की एक महिला अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इससे मामले की एफबीआई जांच में नया मोड़ आ गया है। महिला अधिकारी ने कथित रूप से उससे यहां पूछताछ की थी। फहीम ने अपने वकील एजाज नकवी के जरिये अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि पूछताछ करने वाली एफबीआई अधिकारी ने पूरी रात उसका यौन उत्पीड़न किया। अदालत ने शहर की पुलिस की अपराध शाखा को आज नोटिस जारी किया और 26 फरवरी तक अपना जवाब देने को कहा। याचिका में फहीम को स्वास्थ्य जांच के लिये भेजे जाने का अनुरोध किया गया क्योंकि उसके पूरे शरीर और अंदरूनी हिस्सों में जख्म हैं और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। नकवी ने अदालत के समक्ष कहा फहीम से एफबीआई के तीन अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इन अधिकारियों में एक महिला अधिकारी थी और उसने उसके मुवक्किल के साथ यौन दुर्व्यवहार किया। इससे पहले फहीम ने एफबीआई को उससे पूछताछ की कथित अनुमति दिये जाने को लेकर याचिका दायर किया था और शहर की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया था।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer