Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2009 09:41:51 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

कसाब मामले में एफबीआई देगी गवाही


मुंबई। मुंबई हमलों के सिलसिले में जिंदा गिरफ्तार एकमात्र पाकिस्तानी उग्रवादी के खिलाफ मामले में अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई के अधिकारी भी गवाह होंगे। मुंबई पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने बताया हम गवाहों में फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारियों को शामिल करेंगे क्योंकि उन्होंने मुंबई हमलों के सिलसिले में विभिन्न वैज्ञानिक परीक्षण किए हैं। गफूर ने कहा हम आवश्यक प्रक्रियाओं पर काम कर रहे हैं जो एफबीआई अधिकारियों को गवाहों के रूप में पेश होने की इजाजत देगी। पुलिस आयुक्त ने कहा मुंबई हमलों के सिलसिले में आरोपपत्र इसपर प्रकाश डालेगा कि एफबीआई अधिकारियों ने कैसे हमारी मदद की। उन्होंने आरोपपत्र दाखिल किए जाने के समय के संबंध में कहा हालांकि हमने अभी यह फैसला नहीं किया है कि आरोपपत्र कब दाखिल किया जाएगा इसमें कम से कम 20 दिन और लगेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के तीन अधिकारी मुंबई हमलों की जाचं के सिलसिले में अमरीका जाएंगे।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer