Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2009 11:06:43 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आईसीएल छोड़ो, टीम में लौटो युसूफ


कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ यदि इंडियन क्रिकेट लीग से नाता तोड़ लेते हैं तो राष्ट्रीय टीम में उनका तुरंत चयन हो जायेगा। पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट ने कहा कि वह युसूफ को महान बल्लेबाजों में गिनते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आईसीएल से नाता तोड़ने पर उनका टीम में चयन तय है। बट ने इस्लामाबाद में कहा मैं उन्हें इमरान खान जावेद मियांदाद और हनीफ मोहम्मद जैसे दिग्गजों में गिनते हैं। यदि वह आईसीएल से रिश्ता तोड़ देते हैं तो अगले ही दिन उनका राष्ट्रीय टीम में चयन हो जायेगा। युसूफ पिछले साल आईसीएल से जुड़े थे। उन्होंने कहा था कि तत्कालीन कप्तान शोएब मलिक और बोर्ड के बर्ताव के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा था। अब मलिक की जगह यूनिस खान को कप्तान बनाया गया है और बोर्ड में भी सत्ता बदल गई है। पीसीबी ने आईसीएल से जुड़े सभी क्रिकेटरों के पाकिस्तान में घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा है। सिंध उच्च न्यायालय ने हालांकि पिछले सप्ताह खिलाड़ियों पर घरेलू क्रिकेट खेलने पर लगाये गये प्रतिबंध पर रोक लगा दी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer