Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 9 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2009 04:53:04 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

जनरल सुंदरजी ने कर दिया था धमाका


दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश में 1986 में जब सुमद्रोंग छू घाटी में भारतीय और चीनी सेनाएं एक दूसरे के आमने सामने खड़ी थीं तो तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल के एस सुदंरजी ने यह सुझाव देकर धमाका कर दिया था कि भारत पूर्व में चीन और पश्चिम में पाकिस्तान दोनों से निपट सकता है। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अपनी नयी पुस्तक चाइना डायरी में अपने संस्मरणों में यह बात कही है। वह उस समय विदेश राज्य मंत्री थे। नटवर सिंह लिखते हैं सेना प्रमुख ने सुमद्रोंग छू और पश्चिमी सेक्टर के बारे में बात की। उन्होंने लापरवाही से कहा कि भारत पूर्व में चीन से और पश्चिम में पाकिस्तान का मुकाबला कर सकता है। सुंदरजी ने संसद भवन के कमरा नंबर नौ में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में यह विचार व्यक्त किए थे जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी। इस बैठक में शीर्ष राजनेता तथा शीर्ष रक्षा अधिकारी मौजूद थे। इस चर्चा में भाग लेते हुए चीन में भारत के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक केपीएस मेनन ने जोर देकर भारत चीन संघर्ष के संदर्भ में कहा कि 1962 में यह अनुभव एक भ्रांति था। नटवर सिंह भारतीय विदेश सेवा के 1953 बैच के अधिकारी रहे हैं और चीन पाकिस्तान तथा कई अन्य देशों में काम कर चुके हैं। इस बैठक में पीवी नरसिम्हा राव नारायण दत्त तिवारी के सी पंत तथा बूटा सिंह सभी प्रधानमंत्री की ओर देख रहे थे। बैठक में रक्षा राज्य मंत्री अरूण सिंह भी मौजूद थे। सिंह ने कहा कि उन्हें सेना प्रमुख की टिप्पणी सुनकर हैरानी हुई क्योंकि पूर्व में सैन्य हार से संसद में भारी बहुमत में होने के बावजूद सरकार गिर जाएगी। मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह कहते हैं कि उन्होंने सुंदरजी से कहा जनरल 1962 में हमने कृष्ण मेनन का बलिदान दिया। 1986 में हमें किसका बलिदान देना है आपका या प्रधानमंत्री का। 1986 के अंतिम दिनों में भारत को पता चला कि चीनी सेना ने सुमद्रोंग छू घाटी में वानदुंग में हैलीपैड बना लिया है। भारत ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया की और दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से अपनी अपनी सेना को पीछे हटाने से पहले एक सप्ताह बेहद तनावपूर्ण रहा। दोनों पक्षों ने नो मैन्स लैंड सृजित किया। 1986 के अंत में भारत ने अरूणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दे दिया जिस पर चीन आज भी दावा करता है। त्वांग में सेना की गतिविधियों को चीन ने भड़काउ कार्रवाई के रूप में देखा। दोनों पक्षों ने संघर्ष के खतरे को महसूस किया और शुरूआती तैनाती के बाद सैनिकों की तादाद में कमी करने का फैसला किया


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer