Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2009 12:57:06 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

विमान दुर्घटना में 16 लोगों के मरने की आशंका


रियो डि जेनेरो। एयरटैक्सी के रूप में उपयोग में लाये जाने वाले एक छोटे विमान के अमेजन वनों के बीच बसे मानास शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 20 में से कम से कम 16 लापता यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि चार लोग जीवित बचे हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार आधी रात तक की तलाशी में गोताखोरों ने छह शव बरामद किये। प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि अमाजोनास प्रांत की राजधानी मानाओस से 80 किलोमीटर दूर यह एयर टैक्सी विमान मानाकापुरु नदी में कल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार विमान पर 20 लोग सवार थे जबकि मीडिया यह संख्या 24 के आस पास बता रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि बचावकर्मियों ने चार लोगों को सुरक्षित पाया। उन्हें कोई चोट नहीं आयी। दमकल विभाग के अधिकारी ने एक समाचार वेबसाइट यूओएल नोटिसियाज को बताया कि डूबे हुए विमान के भीतर से गोताखोरों ने छह शवों को बरामद किया। मानाकापुरु के एक पुलिस अधिकारी डेनियल ग्वेडेज ने इंटरनेट न्यूज पोर्टल टेरा को सुरक्षित बचे लोगों के बयान के संबंध में बताया। इन यात्रियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने विमान के मोटरों में से एक बंद हो गया था। मानाकापुरु दुर्घटनास्थल के पास ही स्थित है। ग्वेडेज ने बताया कि विमान ने मानाओस से 360 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम पर स्थित कोआरी शहर से मानाओस के लिए उड़ान भरी थी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer