फिल्म अभिनेता आमिर खान ने आईआईएम अहमदाबाद के इंट्रोडक्शन टू कंटेमपरी फिल्म इंडस्ट्री पाठ्यक्रम के तहत व्याख्यान दिया।
व्याख्यान में आमिर ने फिल्म जगत में अपने 20 सालों के सफरनामे को वहां मौजूद छात्र छात्राओं के बीच रखा। उल्लेखनीय है कि भारतीय फिल्म उद्योग में कारपोरेट जगत के प्रवेश से देश के प्रमुख बिजनेस स्कूल की उसमें खासी दिलचस्पी जगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद ने बालीवुड से संबंधित एक पाठ्यक्रम की शुरूआत की है।
इस पाठ्यक्रम की शुरूआत दिसंबर में की गयी थी। आईआईएम अहमदाबाद ने आमिर खान को गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया था।