Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2009 12:59:15 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

अमेरिका में डब्बावाला


न्यूयार्क। मुम्बई में डब्बावाला की सफलता से प्रेरित होकर अमेरिका के एक रेस्तरां चेन ने मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन और कैम्ब्रिज क्षेत्रों में टिफिन मीर्ल्स शुरू किया है। बोस्टन क्षेत्र के रेस्तरां के एक समूह वन वर्ल्ड क्विजीन ने कहा कि वह घरों एवं कार्यालयों को खाने की डिलीवरी करेगा। ऐसी सेवाएं पहले से ही ब्रिटेन आस्ट्रेलिया और सिंगापुर में लोकप्रिय हैं और समूह को अमेरिका में इसके लोकप्रिय होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि टिफिन में पारंपरिक भारतीय भोजन को कार्यालय एवं घरों तक पहुंचाने में मुम्बई के डब्बावालों को महारत हासिल है। रेस्तरां ग्रोसरी स्टोर्स और लाउंजेज के वन वर्ल्ड क्विजीन ग्रुप के अध्यक्ष अमरिक पाबला का कहना है टिफिन भोजन लांच करने से हमें अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि हम टिफिन मीर्ल्सं को अपनी सेवाओं में शामिल कर बहुत उत्साहित हैं। अब हमारे संरक्षक हमारी वेबसाइट पर बस एक माउस क्लिक कर अपना मनपसंद खाने का आर्डर दे सकते हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer