यांगून। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज यहां दुनिया के सबसे बड़े और पुराने पैगोडा का दौरा किया और इसे गौतम बुद्ध द्वारा मानवता को दिये गये प्रेम और स्नेह के संदेश का टावरिंग रिमांइडर करार दिया।
अपनी पत्नी सलमा अंसारी, रक्षा राज्यमंत्री एमएम पल्लम राजू और संसद सदस्य राजनीति प्रसाद (राजद) तथा अगाथा संगमा (राकांपा) के साथ उपराष्ट्रपति ने उस विशाल परिसर का भ्रमण किया जहां दो हजार किलोग्राम सोने का सबसे लंबा पैगोडा पिछले 2500 सालों से खड़ा है। अंसारी ने पर्यटक पुस्तिका में अपनी टिप्पणी में लिखा यह निशानी म्यामां और भारत के लोगों के सामूहिम मूल्यों को स्थायी रखेगी।