गोरखपुर। भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी के काफिले पर दो लोगों को कुचलने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उनके काफिले पर दो बाइक सवारों को कुचलने का आरोप लगाया गया है। यह भी बताया गया है कि काफिले से वाइक सवार राजकुमार और पिंटू की मौत हो गयी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात मोटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। विदित हो कि अभिनेता मनोज तिवारी गोरखपुर से एसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड रहे हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||