Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2009 10:03:33 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

गोविंदा से कांग्रेस का मोहभंग


मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांगेस द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के बीच पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभिनेता और सांसद गोविंदा को इस बार संभवत: पार्टी की सूची में जगह नहीं मिल पाये जिन्होंने 2004 में भाजपा के कद्दावर नेता राम नाइक को हराया था। पार्टी सूत्रों ने आज कहा कि कांग्रेस गोविंदा से अप्रसन्न है क्योंकि वह लोगों के भारी समर्थन का पार्टी के लिए फायदा उठाने में नाकाम रहे। गोविंदा ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर राम नाइक को भारी मतों के अंतर से हराया था। सूत्रों ने कहा कि गोविंदा अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इस लोकसभा क्षेत्र से लगभग दूर ही रहे। यह क्षेत्र बाहरी दिल्ली और ठाणे के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी लोकसभा सीट है। इस बारे में संपर्क करने पर मुंबई कांगेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा सूची को अंतिम रूप देने का काम मुंबई कांगेस का नहीं है। हम संभावित उम्मीदवारों की सूची पर हमारी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता नाइक गोविंदा के हाथों पराजित होने के बाद इतने अस्थिर हो गये हैं कि वह अभिनेता के खिलाफ व्यवस्थित तरीके से अभियान चला रहे हैं। सिंह ने कहा गोविंदा अपनी फिल्म प्रतिबद्धताओं को लेकर व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने मतदाताओं से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास किये हैं। आदमी सबकी उम्मीदें पूरी नहीं कर सकता।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer