Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Feb 2009 09:10:30 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आडवाणी-राजनाथ ने पूछा अटल का हाल


दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा' के प्रधानमंत्री पद के दावेदार लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह ने एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की। गौरतलब है कि वाजपेयी के सीने में संक्रमण की शिकायत है और एम्स में उनका उपचार हो रहा है। आडवाणी आज सुबह विजयवाड़ा से लौटे और हवाई अड्डे से सीधे एम्स पहुंचे। उन्होंने कहा मैं उनसे मिलकर खुश हूं। मैं कर्नाटक के दो दिन के दौरे पर था। मुझे यह खबर वहीं मिली। आडवाणी ने वाजपेयी के साथ करीब दस मिनट बिताए। आडवाणी ने कहा कि वाजपेयी ठीक हो रहे हैं और कल उन्हें एक निजी कमरे में लाया जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा उनसे मिलने के बाद मुझे प्रसन्नता है कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्हें तीन-चार दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer