Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Feb 2009 05:28:45 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

घट सकता है साफ्टवेयर निर्यात


दिल्ली। इंफोसिस ने कहा कि आर्थिक मंदी के चलते देश का साफ्टवेयर निर्यात पूर्वानुमानित 16.17 फीसदी से कम हो सकता है। इंफोसिस के निदेशक मानव संसाधन टी वी मोहनदास पई ने कहा साफ्टवेयर निर्यात की वृद्धि दर 16.17 फीसदी से कम होने का अनुमान है। गौरतलब है कि देश के साफ्टवेयर निर्यात एवं आईटी और बीपीओ को शामिल करते हुये सेवा क्षेत्र आय पर टिप्पणी करते हुये उद्योग संगठन नास्काम ने कल कहा था कि चालू वित्त वर्ष के दौरान उक्त क्षेत्र में 16....17 फीसदी की वृद्धि के साथ 47 अरब डालर की आय होने का अनुमान है। इससे पहले साफ्टवेयर कंपनियों के संघ नास्काम ने चालू वित्त वर्ष में आईटी क्षेत्र 21 से 24 प्रतिशत की वृद्धि दर से 50 अरब डालर की आय होने का पूर्वानुमान लगाया था। पई ने कहा कि आईटी क्षेत्र की ग्राहकी कम हो गई है और इसकी वजह से साफ्टवेयर कंपनियाें पर दबाव बढा है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer