PM मोदी के क्रिसमस सेलिब्रेशन में डिनो मोरिया भी हुए शामिल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
25 दिसंबर को पीएम आवास पर भी क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पर ईसाई समुदाय के कई लोग पहुंचे थे। इन्हीं सब के साथ बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया भी इस समारोह का हिस्सा बने थे।

डिनो ने इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने इस खास अवसर पर उन्हें और ईसाई समुदाय के अन्य सदस्यों को अपने आवास पर आमंत्रित करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर समुदाय के लिए क्रिसमस के अवसर पर दोपहर भोज का आयोजन किया था।
'राज', 'अक्सर' और 'प्यार में कभी कभी' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मोरिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रधानमंत्री के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने कहा, ‘‘क्रिसमस के दिन दोपहर का भोजन इस साल शानदार था। प्रिय महोदय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, हमें एक सुंदर क्रिसमस लंच के लिए अपने घर पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आपसे मिलना और आपको सुनना और सब कुछ अनुभव करना कि आप कितने शानदार मेजबान हैं, वास्तव में यादगार रहा है। धन्यवाद सर।’’
मोरिया को हाल ही में मलयालम फिल्म ‘बांद्रा’ में देखा गया था।
बता दें कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की याद में मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है, जो 25 दिसंबर को मनाया जाता है।
| Tweet![]() |