Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

17 Mar 2023 12:13:04 PM IST
Last Updated : 17 Mar 2023 03:43:50 PM IST

ऑस्कर में शानदार जीत के बाद देश लौटे राम चरन, कहा- 'नाटू नाटू' राष्ट्र का गाना है

'आरआरआर' स्टार राम चरण का शुक्रवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी भी थीं।

एम.एम. कीरावनी द्वारा कम्पोज किया गया 'नाटु नाटु' को 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर मिलने के समय दोनों एक साथ मौजूद थे।

कपल का फैंस और मीडिया कर्मियों ने उत्साह से स्वागत किया। भीड़ के चलते राम चरण ने सावधानी से अपनी पत्नी को कार तक पहुंचाया।

एयरपोर्ट से निकलने से पहले राम चरण ने इंतजार कर रही मीडिया टीमों के साथ कुछ बातें की। उन्होंने मीडिया के सवालों का हिंदी में जवाब दिया।

राम चरण ने कहा, यह हमारा सॉन्ग नहीं है। 'नाटू नाटू' राष्ट्र का गाना है। आपके प्यार ने इसे ऑस्कर तक पहुंचाया और वहां जीतने का मौका दिया।

एयरपोर्ट पहुंचने पर राम चरण मुस्कुरा रहे थे और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

अभिनेता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और हैदराबाद वापस जाने से पहले दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान एक समाचार पत्रिका द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।



आईएएनएस
नई दिल्ली
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212