फिल्म समीक्षक कमाल आर खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

Last Updated 30 Aug 2022 11:05:19 AM IST

मुंबई पुलिस ने ‘केआरके’ के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता एवं फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान को एक कथित मानहानिकारक ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


कमाल राशिद खान उर्फ ​​KRK गिरफ्तार, जानें वजह

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुबई से आने के बाद सोमवार देर रात खान को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कथित ‘‘मानहानिकारक’’ ट्वीट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने बताया कि केआरके के खिलाफ पहले ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ 2020 में विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) तथा 500 (मानहानि के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस को सोमवार को उनके आने की जानकारी मिली और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

खान ने 2016 में दावा किया था कि उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर की एक फिल्म के पक्ष में ट्वीट करने के लिए पैसे दिए गए थे।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment