कोलकाता में मशहूर गायक केके कुन्नाथ का कंसर्ट के बाद निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

Last Updated 01 Jun 2022 12:14:39 AM IST

के.के के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ का कोलकाता में कन्सर्ट के बाद निधन हो गया।


कोलकाता में मशहूर गायक केके कुन्नाथ का कंसर्ट के बाद निधन

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

कथित तौर पर कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान गायक की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह होटल लौट आए और गिर गए।

उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल पैदा हो गया है।

अभी तक उनके निधन की वजह को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है. डॉक्टर्स के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही सिंगर के निधन की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

कोलकाता में कन्सर्ट बाद गिर पड़े थे केके। हार्ट अटैक होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर पर हैरानी और दुख जाहिर किया है।

पीएम नेरन्द्र मोदी में केके के निधन पर दुख व्यक्त किया

केके के नाम से प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

समयलाइव डेस्क
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment