तैमूर ने गणपति की मूर्ति को दिया एक क्रिएटिव ट्विस्ट, करीना ने शेयर की तस्वीर

Last Updated 22 Aug 2020 04:08:57 PM IST

बॉलीवुड जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने गणपति की मूर्ति को एक क्रिएटिव ट्विस्ट दिया है।


करीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तैमूर द्वारा लेगोज से बनाई गई डीआईवाई (डू ईट योरसेल्फ) मूर्ति देखी जा सकती है।

इसके कैप्शन में करीना ने लिखा, "इस साल गणपति उत्सव कुछ अलग है.. लेकिन टिम ने इस त्योहार पर हमारे लिए एक सुंदर लेगोज गणेशजी बनाना सुनिश्चित किया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी की सेहत और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है।"

तस्वीर में तैमूर को लेगोज से बनी गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है।


तैमूर करीना और सैफ का पहला बच्चा है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था।

वहीं 12 अगस्त को करीना और सैफ ने जल्द दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की थी।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment