अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में पूरे किये 50 साल, बेटे अभिषेक ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Last Updated 07 Nov 2019 03:31:14 PM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिये हैं।




हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक व्यस्ततम अभिनेताओं में से एक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को अपने प्रशसंकों के साथ अपनी सेहत संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें सलाह दी है कि वह कुछ वक्त के लिए काम से दूरी बना लें।    

बच्चन ने हिंदी सिनेमा में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बच्चन की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ सात नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। उन्होंने अपने घर जलसा में चिकित्सकों के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। इसके अलावा और भी कई तस्वीरें उन्होंने पोस्ट की।      

साथ में उन्होंने लिखा कि ‘‘स्वर्ग से आए स्टेथेस्कोप पहने दूतों’ ने उन्हें चेतावनी तो दी है लेकिन वह काम जारी रखेंगे। यह जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर दी।    

इस खास मौके पर अमिताभ के पुत्र अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया है।

अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अमिताभ की फोटो शेयर कर उनके लिए प्यारा सा मैसेज लिखा है। ‘‘सिर्फ बेटा ही नहीं बल्कि एक एक्टर और फैन के तौर पर भी..हम सबको एक महानता (अमिताभ को संबोधित) को देखने का अवसर मिला! इसमें बहुत कुछ प्रशंसा करने वाला, सीखने वाला और सराहने वाला है। सिनेप्रमियों की कई पीढ़ियों को यह बोलने मिलता है कि हम बच्चन के जमाने से हैं, फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बहुत बधाई, हम अब अगले 50 साल का इंजतार करते हैं। बहुत सारा प्यार।’’

 

इसी वर्ष अक्टूबर में, किसी भी कलाकार को दिए जाने वाले भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा हुई थी। उनकी आने वाली फिल्में हैं- झुंड, चेहरे, गुलाबो सिताबो और ब्रमास्त्र।    

भाषा/वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment