'थलाइवी' के लिए कंगना रनौत ने दिया प्रोस्थेटिक माप

Last Updated 20 Sep 2019 04:37:43 PM IST

दिवंगत नेता जयललिता के जीवन पर आधारित आगामी बहुभाषी फिल्म 'थलाइवी' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अमेरिका में प्रोस्थेटिक माप दिया।


कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं।

इसके साथ रंगोली ने लिखा, "प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है। कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है।"

इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं, वहीं इसे विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर. द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

आईएएनएस
लॉस एंजेलिस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment