सोनम कपूर ने किया खुलासा- वह क्यों नहीं लेतीं गिफ्ट किए हुए जूते

Last Updated 11 Sep 2019 01:09:38 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह गिफ्ट किए हुए जूते नहीं लेतीं है।


बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (फाइल फोटो)

सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए चर्चा में रहती हैं। अपने आउटफिट्स से लेकर फुटवेअर और उनके लुक में सबकुछ हमेशा टिप-टॉप रहता है। सोनम कपूर गिफ्ट किए हुए जूतों को लेकर जरा अंधविश्वासी हैं।
       
सोनम का मानना है कि जब आपको कोई जूते गिफ्ट करता है तो आपको उन्हें टोकन के रूप में ही सही पर कुछ पैसे दे देने चाहिए चाहे एक रुपया क्यों न दें। उनका मानना है कि ऐसा करने से बैड लक नहीं आता। वैसे भारत में कई लोग यह बात मानते हैं और मजेदार बात है कि सोनम उनमें से एक हैं।

फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में सोनम के साथ दलकीर सलमान नजर आएंगे। अनुजा चौहान के नॉवल पर आधारित यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment