महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नाना पाटेकर, पीड़ितों के लिए बनाएंगे 500 घर

Last Updated 17 Aug 2019 10:11:42 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर बनाने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।


बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो)

पश्चिमों महाराष्ट्र के जिलों में हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस भयंकर स्थिति में कई लोगों के घर तहस-नहस हो गए।

नाना पाटेकर उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं। नाना पाटेकर, नाम फाउंडेशन नाम का एनजीओ चलाते हैं। इस एनजीओ के माध्यम से वह बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनाएंगे। 

नाना पाटेकर ने एक कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों  से मुलाकात की। वहां पर उन्होंने 500 घर बनाने का ऐलान किया। नाना पाटेकर ने कहा, चिंता मत करिए। एक बार आपको छत मिल जाएगी तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। सरकार ने हमें कुछ फंड दिया है। नाम फाउंडेशन पैसे इकट्ठा कर रहा है। जो भी काम हो सकता है हम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

कई लोग खुद आकर सहायता करने की पहल  कर रहे हैं। नाना पाटेकर ने कहा, कई लोग आर्थिक मदद रूप से मदद कर रहे हैं। वह इसलिए आगे आ रहे हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है, जब कभी भी किसी को कोई जरूरत होगी हम सभी मदद करने के लिए उनके साथ खड़े  होंगे। जब मैं शिरोल आया तो वहां पर मुझे स्थिति का पता चला। इसलिए हमने 500 घर बनवाने का फैसला किया है।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment