अमिताभ बच्चन ने की महालक्ष्मी एक्सप्रेस बचाव कार्य की तारीफ

Last Updated 29 Jul 2019 11:59:12 AM IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई से 90 किलोमीटर दूर वंगानी में बचाव कार्य चलाकर बाढ़ के पानी में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना, नौसेना और महाराष्ट्र प्रशासन की तारीफ की।




मेगास्टार अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

अभियान को साहसी कार्य बताते हुए बिग बी ने ट्विटर पर कहा, "बचाव अभियान चलाकर महालक्ष्मी एक्सप्रेस के 700 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए एनडीआरएफ को बधाई। एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन ने बेहतरीन कार्य किया है.. यह बहादुरी भरा और सफल अभियान रहा। हमें गर्व है। जय हिंद।"


राज्य में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान था। इसमें तीन से पांच फीट पानी में उतरकर करीबन 1,200 से अधिक लोगों की जान बचाई गई।

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद शनिवार को यह अभियान खत्म हो गया। बचाव अभियान में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment