जान्हवी को सहज कलाकार मानते हैं अंगद बेदी

Last Updated 25 Jul 2019 12:15:32 PM IST

जान्हवी कपूर के काम के प्रति समर्पण को देखकर अभिनेता अंगद बेदी काफी प्रभावित हैं और वह मानते हैं कि जान्हवी सबसे अधिक सहज कलाकार हैं।


अंगद बेदी और जान्हवी कपूर (फाइल फोटो)

अभिनेता अंगद बेदी फिलहाल फिल्म 'कारगिल गर्ल' के अगले शेड्यूल के प्रशिक्षण में व्यस्त हैं। फिल्म में जान्हवी भी हैं।

अंगद और जान्हवी ने फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू की थी और तब से दोनों का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। दोनों फिल्म में भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों जल्द ही जॉर्जिया में शूटिंग करने वाले हैं।

अपने अनुभव के बारे में अंगद ने कहा, "हर कलाकार का काम करने का अपना एक तरीका होता है। जान्हवी सबसे सहज कलाकार और बहुत ही सम्मानित व्यक्ति हैं।"

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment