ईशा देओल और भरत तख्तानी के घर आई नन्हीं परी, रखा ये खूबसूरत नाम

Last Updated 11 Jun 2019 11:51:28 AM IST

अदाकारा ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के घर बेटी ने जन्म लिया है।




ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी (फाइल फोटो)

दंपति 10 जून को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले भी उनकी एक बेटी राध्या है, जिसका जन्म 23 अक्टूबर 2017 को हुआ था।    

ईशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ हमारे घर में स्वागत है.. मिराया तख्तानी । 10 जून 2019 को इस दुनिया में आई। भगवान का शुक्रिया।’’ उन्होंने राध्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मैं बड़ी बहन बन गई हूं।’’      



फिल्म जगत की चर्चित हस्तियों धर्मेद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने जून 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी। 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment