नेहा-अंगद की बेटी की पहली झलक आई सामने, रखा ये नाम

Last Updated 20 Nov 2018 03:13:39 PM IST

बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके अभिनेता पति अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है।


नेहा धूपिया ने शेयर की बेटी की पहली तस्‍वीर

दंपति की पहली संतान का जन्म 18 नवंबर को हुआ।    

धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम साझा किया। साथ ही उन्होंने बच्ची के पैरों की तस्वीर भी साझा की जिसमें जुराबों पर ‘‘हैलो वर्ल्ड’’ लिखा हुआ है।  

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हैलो कह रही हैं।’’    

धूपिया (37) और बेदी (35) इस साल 10 मई को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

मां, बेटी दोनों स्वस्थ : अंगद बेदी

पितृत्व का आनंद ले रहे अभिनेता अंगद बेदी का कहना है कि बेटी के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। अंगद ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर मां और बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पिछले दो दिन बेहद खुशियों भरे रहे हैं। नेहा और मेरी एक खूबसूरत बच्ची हुई है। आपकी शुभकामनाएं और प्यार के लिए आभारी हूं। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।"

अभिनेत्री के पीआर की ओर से जारी बयान के अनुसार, नेहा ने यहां वुमेन्स हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया।
 

भाषा/आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment