Twitter

Facebook

Youtube

Pintrest

RSS

Twitter Facebook YoutubePinterestRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 25 मई, 2013
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड महाराष्ट्र/गुजरात एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
25 Oct 2012 12:03:07 PM IST
Last Updated : 25 Oct 2012 12:10:47 PM IST

हिन्दी फिल्म बनाना चाहते हैं मराठी निर्देशक उमेश कुलकर्णी

प्रसिद्व मराठी निर्देशक उमेश कुलकर्णी
प्रसिद्व मराठी निर्देशक उमेश कुलकर्णी (फाइल फोटो)

प्रसिद्ध मराठी निर्देशक उमेश कुलकर्णी एक हिन्दी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं.

कुलकर्णी के ‘देउल’ फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार का खिताब हासिल किया था. कुलकर्णी ने कहा कि मेरा उद्देश्य हिन्दी में फिल्म बनाना कभी नहीं रहा लेकिन मैं हिन्दी फिल्म बना रहा हूं.इसलिए नहीं कि मैं महसूस करने लगा हूं कि यह मेरा अंतिम लक्ष्य है.

मैं निश्चित रूप से मराठी फिल्में बनाता रहूंगा.लेकिन कुछ निश्चित विषय है जिसे लेकर मैं हिन्दी फिल्म बनाऊंगा क्योंकि मुझे लगता है कि यह उसके लिए बेहतर भाषा है.

उन्होंने कहा कि मैं एक प्रेम कहानी बनाना चाहता हूं, जिसे मैं हिन्दी में बना रहा हूं.  एक पीरियड फिल्म बनाना चाहता हूं जिस पर अभी फैसला नहीं हुआ है.

इस फिल्म में एक काल के राजाओं और रानियों की कहानी को उतारने के लिए बड़े कैनवास की जरूरत है.

यह फिल्म कब बनेगी पूछने पर कुलकर्णी ने कहा कि जब इस पर कुछ ठोस काम होगा तो मैं आप लोगों को बताऊंगा.

कुलकर्णी को उनकी मराठी फिल्में जैसे ‘वालु’, ‘विहिर’, और ‘देअुल’ और लघु फिल्में ‘गिरनी’, और ‘थ्री ऑफ अस’ के लिए जाना जाता है.

उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से पढ़ाई की है.

 

 


 

Tools: Print Print Email Email


 

10.10.70.16