![]() |
अभिनेता सैफ अली खान ने कहा, ‘‘मुझ पर हमला पहले किया गया और अपशब्द कहे गए. एक सभ्य पुरुष ने मुझ पर हमला किया. हमला करने के मामले में गिरफ्तार और फिर जमानत पर रिहा किए गए अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि मुम्बई के पांच सितारा होटल में मंगलवार रात हुई इस अप्रिय घटना में उन पर हमला पहले किया गया और अपशब्द कहे गए. सैफ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझ पर हमला पहले किया गया और अपशब्द कहे गए. एक सभ्य पुरुष ने मुझ पर हमला किया. मुझे पक्का नहीं पता कि उन्हें किसी चीज ने उकसाया’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीसीटीवी फुटेज (रेस्तरां के अंदर के) का इंतजार कर रहा हूं.’’ अभिनेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने शराब नहीं पी थी.
vvv
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||