IISc बेंगलुरू सर्वश्रेष्ठ विवि, मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज

Last Updated 16 Jul 2022 07:34:43 AM IST

भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू को देश का सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय घोषित किया गया है।


IISc बेंगलुरू सर्वश्रेष्ठ विवि, मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज

वहीं देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास भारत का शीर्ष शैक्षणिक संस्थान घोषित किया गया है। एनआईआरफ 2022 राष्ट्रीय रैंकिंग में इन संस्थानों ने यह स्थान हासिल किया है।

भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू को देश का सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बना है। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया अब देशभर में तीसरा शीर्ष विश्वविद्यालय बन गया है। शुक्रवार को केद्रीय शिक्षा मंत्री धम्रेद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एनआईआरफ-2022 राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की है। शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास भारत का भारत का शीर्ष शैक्षणिक संस्थान घोषित किया गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू यहां दूसरे नंबर पर आया है।

आईआईटी बॉम्बे तीसरे स्थान पर है और आईआईटी दिल्ली देश का चौथा सबसे अच्छा संस्थान घोषित किया गया है। वहीं इस श्रेणी में पांचवें स्थान पर आईआईटी कानपुर को रखा गया है। उच्च शिक्षा संस्थान के लिए शिक्षा मंत्रालय एनआईआरएफ -2022 राष्ट्रीय रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को भारत का सर्वश्रेष्ठ कालेज घोषित किया गया है। दूसरे नंबर पर भी दिल्ली यूनिवर्सिटी का ही हिंदू कालेज है।

तीसरे स्थान पर चेन्नई का प्रेसीडेंसी कालेज है।  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी संस्थान आईआईटी मद्रास है। एनआईआरएफ ओवरऑल रैंकिंग और इंजीनियरिंग रैंकिंग दोनों में ही आईआईटी मद्रास अव्वल है।

इंजीनियरिंग की श्रेणी में देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान आईआईटी दिल्ली घोषित किया गया है। इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में तीसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान आईआईटी बॉम्बे है।वहीं फाम्रेसी से जुड़े शिक्षण संस्थानों की बात करें तो नई दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द देशभर में प्रथम स्थान पर है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment