ब्रिटेन में नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Last Updated 19 Mar 2019 04:06:17 AM IST

लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।


पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (file photo)

अधिकारियों ने सोमवार को बताया, धनशोधन के एक मामले में नीरव को प्रत्यर्पित करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध के जवाब में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया, जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वॉरंट जारी किए जाने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। वारंट कुछ दिन पहले जारी किया गया।

बाद में ईडी को सूचित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जाएगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी।

लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने नीरव के खिलाफ एक प्रत्यर्पण वॉरंट जारी किया है, जिससे उसकी गिरफ्तारी लगभग तय है।

भाषा
लंदन/नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment